खंड 1 No. / Issue 3 May (2024): अमेरिका एवं भारत में संघवाद एक तुलनात्मक अध्ययन

					View खंड 1 No. / Issue 3 May (2024): अमेरिका एवं भारत में संघवाद एक तुलनात्मक अध्ययन

यह शोध कार्य भारत एवं अमेरिका में संघवाद के तुलनात्मक अध्ययन पर केन्द्रित है। यह शोध पत्र भारत व अमेरिका की संघीय स्थिति का विश्लेषण करता है। अमेरिका और भारत दोनों देशों का एक लिखित संविधान है, जिसके आधार पर संघीय राजनीतिक ढ़ांचा स्थापित किया गया है और दोनों देशों के अन्दर संघीय सरकारें कार्य कर रही है। दोनों संविधानों में अपने-अपने देशों की बढ़ती सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जरूरतों एवं मांगों को पूरा करने के लिए संविधान में संशोधन करने का प्रावधान किया गया है। साधारणतया अमेरिकी संघ को एक माडल मानते हुए भारतीय संविधान के स्वरूप को जाँचा जाता है और उस सन्दर्भ में यह निष्कर्ष निकाला जाता है कि भारत का संविधान अमेरिका की संघीय योजना से भिन्न है, अतः उसे एक शुद्ध संघ नहीं माना जा सकता। अमेरिकी संघ केन्द्रामिमुखी शक्तियों का परिणाम है, अर्थात् अमेरिका में संघीय सरकार का निर्माण कुछ स्वतंत्र राज्यों के द्वारा किया गया था। अतः राज्यों के लिए यह स्वभाविक था कि वह के सरकार को, जिसे वह स्वयं जन्म दे रहे थे, न्यूनतम शक्तियाँ दे और ज्यादा ज्यादा शक्तियाँ अपने पास ही सुरक्षित रखे। इसके विपरीत भारत में संघ सरकार की स्थापना केन्द्र-विमुखी शक्तियों द्वारा हुई। इसलिए केन्द्र सरकार के लिए अपने पास अधिक शक्तियाँ रखना स्वभाविक था। यह पत्र दोनों देशों के संघीय ढाचे के बीच तुलनात्मक अध्ययन करने का प्रयास करेगा।

https://wcirj.com/index.php/home/issue/view/11/11

प्रकाशित: 2024-09-09

पूर्ण अंक